लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। थाना महानगर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाराबंकी निवासी अनूप मौर्य उर्फ मोनू और लखनऊ निवासी शमशुद्दीन उर्फ माठा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 3665 रुपए बरामद किए हैं। लखनऊ के तुलसीदास मार्ग स्थित पतंजलि जनरल स्टोर में 31 दिसंबर 2025 को चोरी हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच की। मुखबिर की सूचना पर तीन फरवरी 2026 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.