पतंजलि विश्वविद्यालय में स्वच्छता और नशामुक्ति की रैली निकाली
हरिद्वार, अक्टूबर 2 -- गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर पतंजलि विश्वविद्यालय में स्वच्छता और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। 'स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार' और 'नशामुक्त भारत' के संदेश के साथ विश्वविद्यालय परिसर से आसपास के क्षेत्रों तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने विश्वविद्यालय परिवार को स्वच्छ पर्यावरण और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाकर किया। प्रति-कुलपति साध्वी देवप्रिया भी उपस्थित रहीं। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है। प्रत्येक कार्य के लिए प्रशासन पर निर्भर रहने के बजाय सभी को अपनी जिम्मेदारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.