संभल, जून 13 -- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में संभल में छह दिवसीय निःशुल्क योग शिविर एवं भव्य योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 15 जून से 21 जून 2026 तक शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज, संभल में प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित होगा। पतंजलि जिला मीडिया प्रभारी हरनाम सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, युवा भारत एवं पतंजलि सोशल मीडिया के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से निरोगी जीवन की ओर प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- ब्रह्मकुमारी केंद्र में सिखाया योग का वैज्ञानिक पक्ष योग शिविर के दौरान विभिन्न जटिल एवं सामान्य रोगों के लिए विशेषज्ञों द्वारा विशेष योगाभ्यास कराया जा...