पतंजलि योगपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
हरिद्वार, मई 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। पतंजलि योगपीठ में मंगलवार को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पतंजलि योगपीठ के बैनर तले और पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ की ऋचाओं, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से हुई, जिसके बाद रुद्राभिषेक और यज्ञ संपन्न हुआ। इसमें पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं, पतंजलि परिवार के वरिष्ठ सदस्य, साधक और कार्यकर्ता शामिल हुए। पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. अनिल कुमार ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत के आत्मगौरव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.