जहानाबाद, जून 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। मानस विद्यालय बभना में विश्व योग दिवस के अवसर पर पतंजलि के सभी प्रकल्पों द्वारा धूम धाम से 12 वीं योग दिवस मनाया गया, जिसमें पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार एवं हम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- प्रतिदिन योगा का करें अभ्यास रहें निरोग : जिला जजसमारोह का आयोजन पतंजलि योग समिति जहानाबाद के अध्यक्ष डॉ. उदय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के मंच संचालन महामंत्री अनिल कुमार सिंह एवं संगठन मंत्री अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि योग एक ईश्वरीय वरदान है जो हमारे शरीर और चंचल मन में समन्वय स्थापित करता है। योग आत्म बल को मजबूत करने के साथ ही सकारात्मक सोच भी प्रदान करता है। डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने संक्षि...