पतंजलि-आयकर मामले में HC सख्त, रद्द किए 7 आदेश; नाराजगी जता कहा- बिना सोचे-समझे और हड़बड़ी में दिया था फैसला
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिल्ली उच्च न्यायालय ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और आयकर विभाग से जुड़े क्रॉस-अपील के मामलों में ITAT (इनकम टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल) द्वारा पारित सात आदेशों को रद्द कर दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आदेश पारित करने और उन पर हस्ताक्षर करने में ट्रिब्यूनल की तरफ से बेवजह जल्दबाजी और लापरवाही दिखाई गई, साथ ही सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि तथ्यों की जांच करने वाली सबसे बड़ी अपीलीय अथॉरिटी (ITAT) की तरफ से की गई ऐसी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस रजनीश कुमार गुप्ता की बेंच ने ट्रिब्यूनल के काम करने के तरीके को प्रक्रियात्मक कमियों और पारदर्शिता की कमी की चौंकाने वाली तस्वीर भी बताया। अपने फैसले में कोर्ट ने सुनवाई और आदेश सुनाने की तारीखों में भी एक गंभीर विसंगति ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.