लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ मेट्रो के पहिए शुक्रवार की शाम को तीन मिनट के लिए थम गए। उसके बाद चली तो गति काफी धीमी रही। इसके कारण 40 मिनट की यात्रा में सवा घंटे लगे। यह दिक्कत आलमाबाग-चारबाग के बीच मेट्रो की ओएचई की सपोर्टिंग लाइन में तार वाले मांझे की पतंग फंसने के कारण आई। मेट्रो का दावा है कि 10 मिनट में तकनीकी खराबी को दूर करते हुए संचालन सामान्य कर दिया गया। मुंशी पुलिया से एयरपोर्ट के लिए चली मेट्रो शाम 5:31 बजे इंदिरा नगर स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक झटके के साथ रुक गई। यात्रियों को लगा कि स्टेशन आ गया, लेकिन कोई अनाउंसमेंट नहीं हुआ। लगभग तीन मिनट तक मेट्रो खड़ी रही। इसी बीच अंदर लगे डिस्प्ले पर तकनीकी खराबी से दिक्कत होने की पट्टी चलने लगी। तीन मिनट बाद मेट्रो लगभग रेंगते हुए चली। मेट्रो में चारबाग तक के लिए यात्रा कर रहे समीर यादव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.