गोरखपुर, अप्रैल 7 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के भरपुरवा मोहल्ले में चाइनीज मांझे से उड़ रही पतंग की डोर से युवक को चोट लगने की शिकायत पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भरपुरवा निवासी मिराज अहमद का बेटा वामिक शनिवार को घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले इमामुद्दीन के बेटे और उसके साथी पतंग उड़ा रहे थे। आरोप है कि चाइनीज मांझे से उड़ रही पतंग की डोर अचानक वामिक की गर्दन में फंस गई और वह घायल हो गया। मिराज का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में शिकायत की तो इमामुद्दीन, उनकी पत्नी गुलशन और उनके बेटे हॉकी-डंडा लेकर घर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। हमले में वामिक को और चोटें आईं, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मामला दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.