पतंग लूटने के दौरान बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम, 45 फीट नीचे फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अलवर, अगस्त 31 -- अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के बुटोली गांव में पतंग लूटने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 9 वर्षीय मासूम भानू पुत्र शमशेर गुर्जर अचानक खुले बोरवेल में गिर गया। हादसा उस समय हुआ जब बोरवेल को ढकने के लिए रखा पत्थर सरक गया और बच्चा उसमें जा गिरा।इस पूरे घटना पर सबकी निगाहें टिक चुकी हैं। हर कोई बच्चे की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहा है। जानकारी के अनुसार, भानू पतंग लूटने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसका पैर बोरवेल के ऊपर रखे पत्थर पर पड़ा और पत्थर खिसकने से वह करीब 45 फीट नीचे बोरवेल में जाकर फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और बच्चे को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए। बच्चे को बाहर निकालने के लिए मशीनें और रेस्क्यू उपकरण मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.