पतंग निकालने पर पड़ोसी महिला ने बच्चे को किया लहुलुहान
फतेहपुर, फरवरी 22 -- फतेहपुर। शहर के आबूनगर नई बस्ती में पतंग निकालने को लेकर एक महिला ने मासूम बच्चे को पीट कर लहुलुहान कर दिया। बच्चे के पिता मोहम्मद फहीम ने बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र अब्दुल रहमान घर के पास रहने वाली बब्ली के प्लॉट के गेट में फंसी पतंग डंडी से निकाल रहा था। इसी दौरान बब्ली वहां पहुंची और गाली-गलौज करते हुए बच्चे को लात-घूंसों व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में बच्चे के मुंह, हाथ और शरीर में चोटें आईं। घर पहुंचकर बच्चे ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। खून से लथपथ बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसके होंठ में कई टांके लगे हैं। कोतवाल श्रवण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.