फिरोजाबाद, मई 20 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में पतंग दिलाने का झांसा देकर छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी के चंगुल से छूटकर बालिका घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां रोने लगी। मां अपनी बेटी को लेकर इलाका थाने पहुंची। रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता अपने मायके में रहती है।मंगलवार दोपहर 12.30 बजे उसने छह वर्षीय बेटी को घर के पास स्थित दुकान से सरसों का तेल लेने के लिए भेजा था। बालिका तेल लेकर घर वापस लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते में एक लड़का उसे मिल गया। वह उसे पतंग दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।थाना यह भी पढ़ें- खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज प्रभारी ने बताया कि बालिका से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। उसकी प...