पतंग के लिए दौड़ा पोता, बचाने पहुंचे दादा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों की मौत
बुलंदशहर, जुलाई 11 -- यूपी के बुलंदशहर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां पतंग बचाने के प्रयास में बिजली की चपेट में आए 12 साल पोते को बचाने के लिए दौड़े दादा की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। दादा की मौत के बाद अब पोते की भी जान चली गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम पोते ने भी शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से इलाके में मातम पसर गया है। ये घटना खुर्जा नगर के मोहल्ला बुर्ज उस्मान का है। जहां शुक्रवार को 12 साल अहद अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान उसकी पतंग पास ही स्थित बिजली के पोल के तारों में फंस गई। पतंग निकालने के लिए अहद लोहे की रॉड लेकर पोल के पास पहुंचा, जहां वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। बिजली का जोरदार झटका लगते ही मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। अहद को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.