फरीदाबाद, जून 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-17 स्थित प्रेम नगर झुग्गी बस्ती में पतंग को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ते हुए एक 12 वर्षीय बच्चा गुरुग्राम नहर में गिर पड़ा। गहरा पानी होने के कारण यह बाल नहर में बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घंटों तक बच्चे की तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। जानकारी के मुताबिक, प्रेम नगर निवासी 12 वर्षीय फरहान पुत्र रफीक सातवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार दोपहर को वह अपने दोस्तों के साथ झुग्गी बस्ती के पीछे और नहर के आस-पास पतंग उड़ा रहा था।इसी दौरान उड़ती हुई पतंग की डोर छूट गई। यह भी पढ़ें- नयासराय तालाब में नहाने गया छात्र डूबा, खोजबीन में जुटी एनडीआरएफ पतंग की डोर को पकड़ने के लिए फरहान अपने दोस्तों के साथ गुरुग्राम नहर की ओर दौड़ने लगा। पतंग के पीछे भागने के दौरान वह गुरु...