दरभंगा, जनवरी 15 -- लहेरियासराय,। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव-2026 का शुभारंभ दरभंगा प्रेक्षागृह में बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रदीप कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार एवं जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह ने किया। वक्ताओं ने मकर संक्रांति के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी सौहार्द, उल्लास एवं लोक संस्कृति को सहेजने का प्रतीक है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को लोक कला, परंपरा एवं युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम के बाद सभी अधिकारियों ने पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति महोत्सव मनाया। पतंगबाजी के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.