गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर स्थित हाईटेक नर्सरी का मंगलवार को सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने निरीक्षण किया। उन्होंने हाईटेक नर्सरी में सीडिंग किये गये विभिन्न किस्म के फसलों और प्रजातियों के बेहन के उत्पादन बारे में विस्तृत जानकारी ली। हाईटेक नर्सरी में स्थापित मशीनों तथा उसके तकनीकी संचालन के बारे के संबंद्ध में कृषि वैज्ञानिकों से भी जांच पड़ताल किया। नर्सरी में उत्पादित शाकभाजी फसलों के बेहन और पौधों के विक्रय के लिए किसानों के मध्य वृहद प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया। नर्सरी में बन्दरों द्वारा क्षतिग्रस्त किये गये टनल को कार्यदायी संस्था के माध्यम से मरम्मत कराए। इस दौरान मौके पर डा. शशांक सिंह वैज्ञानिक, डा. दीपक कुमार, हाईटेक नर्सरी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...