मेरठ, मार्च 19 -- मेरठ। लिसाड़ी गेट के बुनकरनगर निवासी रिहान ने बताया कि उसके बच्चों का पड़ोसी शहजाद के बच्चों से पतंग उड़ाने को लेकर विवाद हो गया था। मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा दिया था। बुधवार शाम वह मक्की मस्जिद गया था। इसी दौरान शहजाद, शान, साहिल व तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। इसमें उसे गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। थाना लिसाड़ी गेट पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.