गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग स्थित लाला टोली में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पतंग उड़ाते समय 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर छत पर निकली लोहे की सरिया पर गिर पड़ा, जिससे सरिया उसके सीने से होते हुए गर्दन के आर-पार हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।परिजनों के मुताबिक, घायल किशोर हर्ष श्रीवास्तव सुबह करीब 9 बजे छत पर खेल रहा था। उसकी मां अदिति श्रीवास्तव ने बताया कि उसे दो बार नीचे बुलाया गया, लेकिन कुछ देर बाद वह चुपके से सीढ़ी के टीनशेड पर चढ़कर पतंग उड़ाने लगा। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और पिलर से निकली सरिया उसके शरीर में धंस गई।हर्ष की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और किराएदार मौके पर पहुंचे तो नजारा देख सन्न रह गए...