पतंग उड़ाते छत से गिरा सात वर्षीय बालक, मौत
बिजनौर, फरवरी 17 -- गांव शाहअलीपुर कोटरा में एक सात वर्षीय बालक की पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से गाँव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गांव शाहअलीपुर कोटरा निवासी फूलसिंह का सात वर्षीय पुत्र जिगर रविवार को पड़ोसी की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने के दौरान वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन गंभीर हालत में उसको उपचार के लिए नजीबाबाद के अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी तब परिजन घायल को ऋषिकेश के एम्स अस्पताल ले गए। एम्स में ईलाज के दौरान जिगर की मौत हो गई। जिगर कक्षा एक का छात्र था दो भाइयों में छोटा था। मृतक के पिता की तीन वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मृतका की मां मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.