प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 28 -- UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 14 साल का एक नाबालिग लड़का पतंग उड़ाते-उड़ाते अचानक से टीन शेड से नीचे गिर गया और पिलर से निकला हुआ लोहे का एक सरिया उसके सीने से होकर गर्दन के आर-पार हो गया। बच्चे की यह हालत देखकर परिवारवालों के हाथ-पांव फूल गए। इस घटना का सुखद पहलू यह है कि सूचना पर पहुंची पुलिस और डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई की वजह से बच्चे की जान बच गई। अब पूरा परिवार दोनों को बार-बार और दिल से धन्यवाद दे रहा है। घटना, गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग स्थित लाला टोली की है। सोमवार की सुबह यहां अचानक से पतंग उड़ाते समय 14 साल का एक बच्चा गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। वह छत पर निकली लोहे की सरिया पर गिर पड़ा, जिससे सरिया उसके सीने से होते हुए गर्दन के आर-पार हो गई। घटना के बाद इलाके में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.