वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गंगापार रेती में हवा का रुख भांपते हुए पतंगबाजों ने सोमवार को खूब पेच लड़ाए। फुल हैंड गद्दा, पटमुंडा और थपकी के पेच से आसमान में उड़ान भरती पतंगों को काटकर 'भा...क्काटे' की गूंज रेती में सुनाई दी। नगर निगम की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहुंचे पतंगबाजों ने डोर थामी तो दर्शकों भी कमी नहीं रही। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल का पतंग काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन 16 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। कुल आठ मैच हुए। शुरुआती भिड़ंत में फिफ्टी-फिफ्टी काशी काइट क्लब, बाजीगर काइट क्लब, फायर काइट क्लब, ट्रिपल ए काइट क्लब, वाराणसी काइट कल्चर, मां संकठा, इंटरनेशनल काइट क्लब और दीप काइट क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इनमें हुए मुकाबले में बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.