पढुआ में बाइकों की टक्कर, दो की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 31 -- ढखेरवा। पढुआ थाना इलाके में ढखेरवा-गिरिजापुरी रोड पर दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो अन्य लोग भी घायल हो गए। घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। हादसा ढखेरवा-गिरिजापुरी हाईवे पर पारसपुरवा के पास हुआ। गांव नरेन्द्र नगर बेली निवासी 22 वर्षीय हिमांशु पुत्र भरत सिंह अपने साथी कमलजीत और नितिन के साथ बाइक से गिरिजा बैराज से वापस आ रहा था। पारसपुरवा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से हिमांशु की बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए हिमांशु की कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक बहराइच के थाना सुजौली गांव बड़खरिया का 28 वर्षीय विकास पुत्र अवधेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.