पढुआ पुलिस ने गांवों में निकाला फ्लैगमार्च
लखीमपुरखीरी, मई 27 -- ढखेरवा। बकरीद त्योहार के मद्देनजर पढुआ थाना पुलिस ने इलाके के कई गांवों में फ्लैगमार्च निकाला। एसओ मोहित पुंडीर की अगुवाई में पुलिस बल ने पठाननपुरवा, तेलियार, अभयपुर, चंदैयापुर आदि गांवों में फ्लैगमार्च निकाला। यहां लोगों से बातचीत कर एसओ पुंडीर ने त्योहार को शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाने की बात कही। साथ ही अगर कहीं पर अराजकता का माहौल बनता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा। फ्लैगमार्च के दौरान ढखेरवा चौकी इंचार्ज पुष्कर वर्मा, पढुआ चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह, एसआई बसंतलाल सरोज, जुबेर अहमद, ब्रह्मानंद यादव, दधिबल यादव सहित बड़ी तादात में पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर महेशपुर में फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे और त्याग का पर्व है बकरीद, मिलजुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.