कुशीनगर, मार्च 19 -- कुशीनगर। लड़के को पढ़ाई के लिये डांटना पिता को उस समय महंगा पड़ गया, जब पिता की डांट से नाराज लड़का घर छोड़कर कहीं चला गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप बेटे को बरामद करने की मांग की है। पुलिस केस दर्ज जांच में जुटी है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के छठियांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि पिछले 15 मार्च की शाम चार बजे के उनका 13 वर्षीय लड़का मोबाइल चला रहा था। उसकी परीक्षा भी चल रही है। इस बात को लेकर वह लड़के को डांट दिए। लड़के ने कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की। वह खाना खाकर ग़ुस्से में घर में सोने चला गया। 16 को जब वह कमरे में गए तो दरवाजा खुला मिला।लड़का नाराज होकर बिना बताए कहीं चला गया। काफी खोजबीन किया, लेकिन लड़का नहीं मिला। तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। पटहेरवा एसओ धीरेन्द्र राय ने ब...