पढ़े-लिखे युवाओं का राजनीति में आना जरूरी : चिराग
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- प्रयागराज। परेड ग्राउंड पर रविवार को आयोजित 'यूथ बोले तो' संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की दिशा और नीतियां तय करने में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पढ़े-लिखे और अपने-अपने क्षेत्र में अनुभव रखने वाले युवाओं को राजनीति से दूरी नहीं बनानी चाहिए। डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, उद्यमी और अन्य पेशों से जुड़े युवाओं को राजनीति में आगे आकर व्यवस्था का हिस्सा बनना चाहिए। चिराग ने कहा कि जब अलग-अलग क्षेत्रों का व्यावहारिक अनुभव रखने वाले युवा नीति-निर्माण से जुड़ेंगे तो फैसलों में समाज की वास्तविक जरूरतों को बेहतर ढंग से शामिल किया जा सकेगा। उन्होंने युवाओं से केवल राजनीति पर चर्चा करने के बजाय उसमें भागीदारी करने और नेतृत्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.