कन्नौज, मार्च 30 -- कन्नौज। जिले में स्कूल चलो अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिक्षा विभाग ने इस बार सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक नई पहल शुरू की है। पढ़ेगा कन्नौज तभी तो बढ़ेगा कन्नौज के संदेश को प्रभावी बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और शिक्षिकाएं अपने व्हाट्सएप डीपी और स्टेटस पर अभियान का लोगो और संदेश साझा कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में चल रही इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक अभिभावकों को अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए प्रेरित करना है। बीएसए ने स्वयं अपने व्हाट्सएप डीपी पर अभियान का लोगो अपलोड कर इस मुहिम की शुरुआत की, जिसके बाद जनपद के खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और शिक्षकों ने भी इसे अपनाया। अभियान को और आकर्षक बनाने के लिए नोडल शिक्षक आशुतोष दुबे ने विशेष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.