लखीसराय, मार्च 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत लखीसराय पहुंचे, जहां उन्होंने मनोकामना गार्डन में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीति और वंशवाद को लेकर तीखा हमला बोला। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में ऐसी स्थिति बन गई है जहां पढ़ा-लिखा युवक मजदूरी करने को मजबूर है, जबकि नेताओं के बेटे सीधे राजनीति में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम लोगों के बच्चों के साथ अन्याय है और जनता को इसे समझने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज के नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में उपवास रखकर यह निर्णय लिया था कि नई सरकार को अपने वादों को पूरा करने के लिए छह महीने का समय दिया ...