पढ़ाने के अनूठे अंदाज और नवाचार से जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पढ़ाने के अनूठे अंदाज, नवाचार, समावेशी शिक्षण, तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और वंचित वर्गों के बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए देशभर के 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। वहीं, उच्च शिक्षा और कौशल श्रेणी को जोड़कर कुल 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय सम्मान मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षकों को सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड के कई शिक्षक शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा की तस्वीर बदलने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उत्तर प्रदेश से तीन स्कूली शिक्षक सम्मानित हुए हैं। इनमें बलिया के राजकीय इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान शामिल हैं। उन्होंने आर्थिक रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.