फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद, बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में कमीशनखोरी के खेल पर सख्त है। बेसिक शिक्षा अनुभाग ने पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि स्कूलों में सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पाठ्य पुस्तकें पढ़ाई जाएंगी। इस संबंध में बीएसए ने सभी प्रधानाचार्य एवं प्रबंध तंत्र को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के अधिकांश स्कूलों में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है। स्कूलों में कमीशनखोरी का मोटा खेल चल रहा है। ड्रेस, स्टेशनरी एवं बैग का एक सिंडीकेट बना हुआ है। बीएसए आशीष कुमार पांडे ने इस संबंध में शासन से मिले निर्देशों की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि मान्यता के प्रावधानों का पालन करें। स्कूल किसी व्यक्ति, समूह या एसोसिएशन को लाभ पहुंचा...