पढ़ाई से नौकरी तक पूरा इकोसिस्टम बना रहे खान सर, रक्षाबंधन पर अनाथ आश्रम खोलने का ऐलान
पटना, अगस्त 28 -- पटना के मशहूर कोचिंग टीचर फैजल खान उर्फ खान सर कैंसर अस्पताल के बाद अब अनाथ आश्रम खोलने जा रहे हैं। रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने यह घोषणा की। खान सर ने पटना के एसके मेमोरियल हॉल में रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं ने उन्हें राखी बांधी, जिससे उनकी कलाई पूरी भर गई। खान सर ने कहा कि पिछले साल रक्षाबंधन पर ही उन्होंने कैंसर अस्पताल खोलने का ऐलान किया था। इस रक्षाबंधन वह अनाथ आश्रम खोलने की घोषणा कर रहे हैं। बच्चों के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। खान सर ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका कैंसर अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। बीच में 2-3 महीने के लिए थोड़ा वह डिस्टर्ब हुए थे, जिससे काम अटक गया था। अब उन्होंने कहा कि अगले दो से ढाई महीने के भीतर उनका अस्पताल शुरू हो जाएगा। डॉक्टरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.