मुंगेर, मार्च 22 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में व्याप्त अव्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है, जिससे छात्रों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। विभाग न तो समय पर परीक्षाफल जारी कर पा रहा है और न ही छात्रों को निर्धारित समय पर प्रमाण-पत्र उपलब्ध करा पा रहा है। परीक्षा फल प्रकाशित भी हो रहा है तो यह त्रुटि रहित नहीं होता है। इसके कारण छात्र लगातार परेशान हो रहे हैं और अपने शैक्षणिक भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। छात्रों का आरोप है कि, जारी किए जा रहे रिजल्ट त्रुटियों से भरे हुए हैं। कई मामलों में ऐसे विषयों में छात्रों को आंतरिक परीक्षा में फेल कर दिया गया है, जिनकी पढ़ाई संबंधित कॉलेजों में होती ही नहीं है। इससे छात्रों में भारी असंतोष व्याप्त है। विशेष रूप से कुछ दिनों पूर्व जारी किए गए स...