पढ़ाई-लिखाई के बाद भी न नौकरी, न रोजगार, ऊपर से घर वालों के ताने, लखनऊ में धरने पर बैठे युवा
लखनऊ, सितम्बर 24 -- नौकरी या रोजगार नहीं मिलने से नाराज पॉलीटेक्निक, आईटीआई, स्नातक और परास्नातक पास कई युवक-युवतियां बुधवार को लखनऊ में मड़ियांव के मेला मैदान में धरने पर बैठ गए। हाथों में चार्ट पेपर पर लिखे नारों के साथ धरना शुरू होने की जानकारी पुलिस को मिली तो खलबली मच गई। मड़ियांव पुलिस इनके पास पहुंची और बिना इजाजत धरना देने पर सवाल जवाब शुरू कर दिया। युवक-युवतियों ने अपनी परेशान बताई। नौकरी रोजगार नहीं होने से घर वालों के मिल रहे तानों की बात कही। अपने हाथों में लिए नारों की तख्तियां भी दिखाईं। पुलिस सभी को चौकी ले आयी। करीब एक घंटे बाद ई रिक्शे में बैठाकर इन्हें रिंग रोड स्थित टेढ़ी पुलिया के पास छोड़ दिया। युवाओं ने आरोप लगाया है कि उनके पास किराए के पैसे नहीं होने पर पैदल घर पहुंचे।घर वालों के ताने से परेशान युवा धरने पर बैठे कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.