आगरा, जून 13 -- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए शहर में संचालित सरकारी लाइब्रेरी अब कम पड़ने लगी हैं। वर्तमान में नगर पालिका परिषद परिसर और सुमन कुमार इंटर कॉलेज परिसर में दो लाइब्रेरी संचालित हैं, जहां पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते सीटों की कमी पड़ने लगी है। युवा सीटें बढ़ाने या और ई-लाइब्रेरी खोलने की जरूरत बता रहे हैं। नगर पालिका परिषद में संचालित लाइब्रेरी में दो शिफ्टों में कुल 140 सीटें उपलब्ध हैं, जो पूरी तरह भरी हुई हैं। यहां पढ़ने के इच्छुक युवाओं की संख्या इतनी अधिक है कि लगभग 300 आवेदन लंबित पड़े हैं। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, वे उम्मीद लगाए रहते हैं, कि, कब उनके लिए भी सीट उपलब्ध होगी। ई-लाइब्रेरी संचालन के लिए कार्यरत कर्...