संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक किशोरी ने घर की माली हालत ठीक न होने की वजह से पढ़ाई पर ब्रेक लगने से आहत जान देने की ठान ली, लेकिन पढ़ाई जारी रखने में पुलिस की मदद मिली तो उसमें भविष्य संवरने की आस जग गई। पुलिस के मानवीय कृत्य से किशोरी ने न सिर्फ पूरी तरह संतुष्ट होने का जिक्र किया, वरन भविष्य में भी आत्म हत्या करने जैसे ख्याल न आने का भरोसा जताया। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। उसकी मां खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करती है और यहीं पर किराए का कमरा लेकर रहती है। मां के साथ में किशोरी और उसकी छोटी बहन भी रहती है। किशोरी ने 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इधर मां बीमार हो गई और घर में आर्थिक तंगी ने पांव पसार लिया तो घ...