भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में पिछले तीन सप्ताह से जारी एलपीजी गैस की किल्लत ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की कमर तोड़ दी है। रेंट पर कमरा और लॉज में रहकर भविष्य संवारने का सपना देख रहे छात्रों के सामने अब भोजन का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति इतनी विकट हो गई है कि शहर के अधिकांश लॉज के कमरों पर पिछले 10-12 दिनों से ताले लटके हैं और छात्र मजबूरन अपने गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं। ​गैस सिलेंडर न मिलने के कारण छात्रों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक ओर जहां खुद खाना बनाना असंभव हो गया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय मेस संचालकों ने कीमतों में वृद्धि कर दी है। आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण छात्र मेस का खाना खाने से कतरा रहे हैं।झारखंड के गोड्डा निवासी मोनू कुमार शर्मा बताते हैं कि वे स्वास्थ...