सासाराम, जुलाई 17 -- डेहरी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के औद्योगिक परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक से सामने आई एक तस्वीर ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में विद्यालय के छात्र कक्षा में पढ़ाई करने के बजाय प्रधानाध्यापक की बाइक को पाइप के पानी से धोते और साफ करते नजर आ रहे हैं। हालांकि वायरल तस्वीर की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- अररिया: वायरल वीडियो मामले में प्रावि खजूरबाड़ी जोगबनी की प्रधान शिक्षिका से स्पष्टीकरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...