वाशिंगटन, मई 27 -- अमेरिका ने भारतीय और अन्य विदेशी छात्रों को एक सख्त चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि यदि वे अपनी कक्षाएं छोड़ते हैं या बिना सूचना के अपने स्टडी प्रोग्राम से हटते हैं, तो उनका छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है। यह चेतावनी अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई और सामूहिक निर्वासन की चिंताओं के बीच आई है। चेतावनी में कहा गया है कि अगर ये छात्र बिना जानकारी दिए अपने कोर्स से अलग हो जाते हैं, तो उनका स्टूडेंट वीजा रद्द किया जा सकता है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "अगर आप कोर्स छोड़ते हैं, कक्षाएं नहीं जाते, या अपनी पढ़ाई का कार्यक्रम बिना अपनी यूनिवर्सिटी को सूचित किए छोड़ देते हैं, तो आपका स्टूडेंट वीजा रद्द हो सकता है। इससे आप भविष्य में अमेरिका का वीजा नहीं प्राप्त कर पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.