पढ़ाई को लेकर माता-पिता के डांटने पर किशोरी ने दी जान
कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर। रेलबाजार में पढ़ाई को लेकर मां-पिता ने नौवीं की छात्रा को डांटा तो उसने कीटनाशक पीकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। नार्थ लोको कॉलोनी निवासी शैलेंद्र शुक्ला रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन है। परिवार में पत्नी शैल, बेटा शाश्वत और 14 वर्षीय बेटी आर्या है। पिता ने बताया कि बेटी केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार शाम को बेटी ने कोचिंग जाने के लिए मना कर दिया, जिस पर उन्होंने व पत्नी ने उसे डांट दिया। इसके बाद बेटी ने कमरे में जाकर कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि माता-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने आत्महत्या की है। मामले की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.