हाथरस, जनवरी 2 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली मुरसान के गांव कोटा में पढ़ाई को लेकर मां के डांटने पर किशोर ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए। कोटा निवासी अनमोल पुत्र शानुद्दीन गांव के ही एक माध्यमिक इंटर कालेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। गुरुवार शाम को मां ने अपने बेटे को पढ़ाई को लेकर डांट दिया। इससे नाराज होकर छात्र अपने कमरे में चला गया। जहां उसने सांकर से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब काफी देर तक कमरे की किवाड़ नहीं खुली तो परिजनों ने आवाज लगाई। कोई आवाज न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे पर छात्र को लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजन छात्र को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.