फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 27 -- फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में 'विकसित भारत युवा कनेक्ट-स्पोर्ट्स एडिशन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों एवं युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कुलाधिपति डॉ. अनार सिंह, कुलपति डॉ. अनिल कुमार एवं सलाहकार डॉ. रंगनाथ मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री से विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों आराध्या सिंह, मयंक दुबे एवं श्याम सुंदर यादव का सीधा संवाद प्रस्तावित था। यह भी पढ़ें- ...