देहरादून, मई 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज देहरादून ने शिक्षा जगत में एक नई 'बेस्ट प्रैक्टिस' को जन्म दिया है। यहां कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में 10 पुस्तकें लिखकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि ने मुख्य अतिथि के रूप में इन पुस्तकों और प्रतिष्ठित लॉ जर्नल 'देहरादून लॉ रिव्यू' का विमोचन किया। विश्वविद्यालय के उपकुलपति और लॉ कॉलेज के डीन प्रो. राजेश बहुगुणा ने छात्रों को लेखन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 'द स्कॉलर स्क्रिप्ट: सहयोगात्मक विधिक प्रकाशन' का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि अब छात्र पढ़ाई के साथ-साथ लेखन और प्रकाशन भी सुनिश्चित करेंगे। यह भी पढ़ें- विधि छात्रों के लिए 10 जून से चलेगा ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप इस...