रुद्रपुर, मार्च 29 -- खटीमा। हिंद पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ एमडी नीरज खन्ना तथा प्रशासिका मंजू खन्ना ने किया। विद्यालय के कक्षा नर्सरी से 11वीं तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें निर्भय सागर को स्टेट लेवल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने के लिए पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में चयनित दो खिलाड़ियों अंशिका सोनी और हर्षित थापा, उत्तराखंड शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर विश्वजीत, आर्यन सक्सेना को डिस्ट्रिक्ट लेवल खेल महाकुंभ 5000 मीटर दौड़ में जीतन वाले विद्यार्थी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की...