हरिद्वार, दिसम्बर 5 -- उत्तराखंड संस्कृत विवि में तीन दिनी अंतर महाविद्यालयी खेलकूद का शुभारंभ हो गया। बतौर मुख्य अतिथि शामिल कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी छात्र जीवन का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज खेलों के जरिये युवा अपनी पहचान बना रहे हैं। पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है, क्योंकि इससे शारीरिक विकास होता है। क्रीड़ा परिषद के प्रो. लक्ष्मी नारायण जोशी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में संस्कृत विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों की टीम भाग लेगी। पहले दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी के मुकाबले होंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव प्रो. मनोज किशोर पंत, डॉ. सुमन भट्ट, डॉ. योगेश सिंघल, मीनाक्षी रावत, डॉ. बिंदुमती, सहायक कुलसचिव संदीप भट्ट, सुनील कुमार, डॉ. श्वेता अवस्थी, क्रीड़ा अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.