पढ़ाई के साथ अनुशासन और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी: प्राचार्य
धनबाद, सितम्बर 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में बुधवार को एमबीबीएस में नव नामांकित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ आरके महतो ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल की पढ़ाई केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है। एक डॉक्टर के लिए ज्ञान के साथ अनुशासन, जिम्मेदारी और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता भी जरूरी है। उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से पढ़ाई करने और कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में नए छात्रों का कॉलेज के शिक्षकों से परिचय कराया गया। उन्हें मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली, विभिन्न विभागों और एमबीबीएस पाठ्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि पाठ्यक्रम के दौरान उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.