सहरसा, मई 17 -- सहरसा। रविवार को गायत्री शक्तिपीठ में व्यक्तित्व परिष्कार सत्र आयोजित हुआ। सत्र को संबोधित करते हुए ट्रस्टी डॉ अरुण कुमार जायसवाल ने विद्यार्थी को पढ़ाई का गूढतत्व बताते हुए कहा प्रातःकाल स्वर्णिम काल है,उस समय जगने सेस्मृति, धृति,मेधा, प्रज्ञा का जागरण होता है। सुवह जगने पर याददाश्त की क्षमता बढ़ती है। आपकी प्रतिभा बढ़ती है। धारण करने की क्ष्मता बढ़ती है,आपकी प्रतिभा बढ़ती है। इसलिए सुबह जगिए,सुबह पढ़ाई कीजिए। इस अवसर पर सिलीगुड़ी से आए प्रवीर कृष्ण सिन्हा ने भी संबोधित किया। मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं के अलावा शक्तिपीठ के सभी परिजन उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पढ़ाई के लिए सुबह का समय स्वर्णिम यह भी पढ़ें- UPSC Prelims 2026: विकास दिव्यकीर्ति सर ने बताया पहली बार में IAS बनने का फॉर्मूला, ऐसे क्रैक करें UPS...