पटना, अगस्त 24 -- बिहार के उन लाखों मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका आया है, जिनके पास पढ़ने का हौसला तो है, लेकिन पैसे के अभाव में सपने अधूरे रह जाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों की पढ़ाई में पैसे की कमी बाधा न बने इसके लिए संस्था आगे आ रही है। यूथ ड्रीम फाउंडेशन ने राज्य के स्नातक (यूजी 2026-2030) और स्नातकोत्तर (पीजी 2026-2028) के छात्रों के लिए कई प्रमुख छात्रवृत्तियों को एक साथ लॉन्च किया है, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े। इसमें अजिम प्रेमजी फाउंडेशन, एसबीआई आशा, विद्याधन, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नॉर्थ साउथ फाउंडेशन जैसी संस्थाएं शामिल हैं। ये संस्थाएं न केवल आर्थिक सहायता देंगी, बल्कि छात्रों को सही दिशा देने के लिए मेंटरशिप भी प्रदान करेंगी। इसके लिए एएन कॉलेज ने प्लेसमेंट एंड कॅरियर गाइडेंस से...