पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, बेटे ने कुल्हाड़ी से काट डाला; गाजियाबाद में खौफनाक कांड
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- हरदीप श्रीवास्तव, गाजियाबाद: लोनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो बजे कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र ने चारपाई पर सो रहे पिता की कुल्हाड़ी से सिर में वार कर हत्या कर दी। पिता अपने बेटे को पढ़ाई करने के लिए कहते थे और घूमने के लिए डांटते और मारते पीटते भी थे। नाबालिग इसी बात से नाराज था। आरोपी की बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। लोनी थाना क्षेत्र की अशोक विहार आशियाना सिटी कालोनी में 58 साल के इरफान रहते थे। वह मजदूरी करते थे। उनका 15 साल का बेटा घर के पास कॉलोनी स्थित स्कूल की कक्षा आठ में पढ़ता है। बेटे ने शुक्रवार देर रात करीब दो बजे चारपाई पर सो रहे पिता के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के दौरान पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.