एक संवाददाता, अप्रैल 17 -- बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम स्कूल का एक आदेश वायरल हो रहा है। स्कूल में पढ़ाई कर रहीं छात्राओं के लिए स्कूल प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। इसमें प्रशिक्षण अवधि के दौरान छात्राओं के शादी करने पर रोक लगा दी गई है। 16 अप्रैल को स्कूल की प्राचार्या के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि यदि कोई छात्रा पढ़ाई के दौरान शादी करती है तो उसका नामांकन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्कूल का ऑर्डर वायरल होने के बाद उसके जांच के आदेश भी दे दिए हैं। जीएनएम स्कूल की दीवारों प इस आदेश की प्रति भी चस्पा कर दी गई हैं। स्कूल प्रशासन का कहना है कि नर्सिंग की पढ़ाई हॉस्टल आधारित होती है और छात्राएं परिसर में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। ऐसे में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.