गढ़वा, अप्रैल 19 -- मेराल। आस्था डीपीएस स्कूल में रविवार को डिजिटल स्मार्ट क्लास एंड साइंस लैब का उद्घाटन किया गया। उसका उद्घाटन आरके पब्लिक स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय, मदन प्रसाद केशरी, सुशील केशरी और निदेशक आशीष आस्था ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर अलखनाथ ने कहा कि पढ़ाई के क्षेत्र में समय के साथ काफी बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज के दौर में बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा दी जा रही है, ताकि बच्चे पढ़ाई के प्रति जागरूक हो सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कम फीस लेने के बावजूद बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। उसका लाभ बच्चों को लेना चाहिए। तभी इसका उद्देश्य सफल होगा। आस्था डीपीएस के निदेशक आशीष ने कहा कि डिजिटल शिक्षा नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी। मौके पर अमरे...