भागलपुर, दिसम्बर 9 -- एक तरफ सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा और सुरक्षा के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही है तथा शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि स्कूल समय में छात्र कहीं बाहर नहीं जाएंगे और पढ़ाई के अलावा कोई अन्य काम नहीं करेंगे, लेकिन इन निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए गोराडीह प्रखंड के मध्य विद्यालय सियारगढ़ में सोमवार को बच्चों से जान जोखिम में डालकर सीमेंट की बोरियां और सब्जी ढुलवाई गई। घटना प्रखंड के मध्य विद्यालय सियारगढ़ की है। यहां सातवीं कक्षा के कई छात्रों को शिक्षकों ने साइकिल पर करीब दो किलोमीटर दूर मुरहन गांव से सीमेंट की बोरियां लाने के लिए भेजा। इसी तरह कई अन्य बच्चों से मिड-डे-मील के लिए सब्जी मंगवाई गई। छात्रों ने बताया कि विद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए शिक्षकों के कहने पर वे मुरहन से सीमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.