इटावा औरैया, मार्च 20 -- लवेदी के दुर्गापुरा में घर के बाहर बिजली की रोशनी में पढ़ रही छात्रा को मधुमक्खी ने डंक मार दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। दुर्गापुरा निवासी करूणेश यादव ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी दृष्टि यादव लखना कस्वा स्थित रायल हैपी किड्स इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ती है। उसकी इस समय वार्षिक परीक्षा चल रही है। गुरुवार की देर शाम घर के बाहर बिजली की रोशनी में पढ़ रही थी। उसी समय दरवाजे पर नीम के पेड़ से आई एक मधुमक्खी ने बेटी को डंक मार दिया। जिससे बेटी की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। निजी वाहन से 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.